उमरिया बीती जाए रे.. से किया मंत्रमुग्ध

शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन रविवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:15 PM (IST)
उमरिया बीती जाए रे.. से किया मंत्रमुग्ध
उमरिया बीती जाए रे.. से किया मंत्रमुग्ध

जागरण संवाददाता, जालंधर : शहीद भगत सिंह नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें अंशुल मदान व शैरी मदान मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। गुरुकुल करतारपुर के ब्रह्मंचारियो के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ।

इसके उपरांत आर्य समाज की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन 'उमरिया बीती जाए रे, उमरिया बीती जाए रे' व 'जीवन का यह सुख का सवेरा' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आर्य समाज भगत सिंह नगर के प्रधान रणजीत आर्य ने शास्त्र का प्रमाण देते हुए कहा की यज्ञ में प्रतिभागी बनने से तन व मन दोनों शुद्ध हो जाते है।

मंत्री हर्ष लखनपाल ने कहा कि विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ ही सर्वश्रेष्ठ है। सूरज कुमार आर्य ने कहा कि सत्संग से मनुष्य मन की शांति हासिल कर सकता है। अश्विनी डोगरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महर्षि दयानंद के विचारों को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया। मंदिर द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ईश्वर चंद्र रामपाल, ओम प्रकाश मेहता, सतपाल मल्होत्रा, सुभाष मेहता, सुरेंद्र अरोड़ा, विजय चावला, सुदर्शन आर्य, गौरव आर्य, सुभाष आर्य, इंदु आर्य, अनु आर्या, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, सुनीत भाटिया, बैजनाथ, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, उर्मिला भगत, प्रहलाद शर्मा, वीर बहादुर, मंजू देवी, सुषमा देवी, राजीव कुमार शर्मा, पवन शर्मा, रजनीश सचदेव, रितेश कुमार व रानी अरोड़ा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी