शहीदी समागम पर गुरु घरों में शबद गायन से किया निहाल

शहर में शहीदी दिवस मनाया। भूपिदंरपाल सिंह खालसा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता की सेवा के लिए जीवन समर्पित कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 09:03 PM (IST)
शहीदी समागम पर गुरु घरों में शबद गायन से किया निहाल
शहीदी समागम पर गुरु घरों में शबद गायन से किया निहाल

जागरण संवाददाता, जालंधर : हिंद की चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के अवसर पर शहर के कई गुरुघरों में समागम हुए। इस क्रम में जहां श्री दरबार साहिब के हजूरी रागियों ने हाजिरी लगाई। वहीं, गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेंट्रल टाउन : गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेंट्रल टाउन में समागम हुआ। रविवार को हजूरी रागी भाई छनबीर सिंह ने हाजिरी लगाई। इसके बाद भाई मनजीत सिंह सेवक, ज्ञानी सुखविदर सिंह, ज्ञानी बलदेव सिंह व श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी ने कमेटी के कार्यों को सराहा। प्रबंधक कमेटी के प्रधान ईशर सिंह व महासचिव परमिदर सिंह डिपी ने समागम के संचालक व अतिथियों को सम्मानित किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन गुरचरण सिंह बागां वाले, जतिदर सिंह खालसा, चरणजीत डीसी टायर, राजिदर सिंह बेदी, बलजीत सिंह सेठी, गुरमिदर सिंह गोमा, मनिदर पाल सिंह मनी, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, मनविदर सिंह सहगल, हरपाल सिंह पारस, रविदर सिंह रीहल, रविदरजीत सिंह खुराना, हरजिदर सिंह, सुखदेव सिंह सहगल, गुरजीत सिंह मौजूद थे।

गुरुद्वारा नौवीं पातशाही, दुख निवारण साहिब : गुरुद्वारा नौवीं पातशाही, दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में समागम का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी के साथ हुआ। हजूरी रागी हरविदर सिंह, भाई फतेह सिंह व भाई अवतार सिंह ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह व गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब के कथा वाचक भाई सरबजीत सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी का उच्चारण किया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा ने सभी रागी जत्थों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा ने प्रबंधक कमेटी को छह लाख रुपये का चेक जारी किया। सभा की प्रधान प्रीतम कौर ने मानवता की सेवा को प्रेरित किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर परमजीत सिंह कानपुरी, जोगिदंर सिंह लालयपुरी, जसविदंर सिंह मक्कड़, भूपिदंर सिंह भिदा, दविदंर सिंह व सतनाम सिंह चड्ढा मौजूद थे।

- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में दोपहर के समागम हुए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में आयोजित समागम में जिले भर से संगत शामिल हुई। इसका आगाज श्री सुखमणि साहिब के पाठ और आसा की वार के कीर्तन के साथ हुआ। इसके बाद भाई अरविदर सिंह व भाई गुरदेव सिंह ने गुरबाणी के इलाही संकीर्तन से मंत्रमुग्ध किया। ज्ञानी अजीत सिंह रतन, भाई बलबीर सिंह व गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल की धार्मिक अध्यापिका बीबी जसजीत कौर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अजीत सिंह सेठी ने कहा कि गुरु साहिबान ने समूची संसार को मानवता की सेवा तथा धर्म की पालना करने को प्रेरित किया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर मोहिदरजीत सिंह, कमलजीत सिंह कोचर, सुरजीत सिंह अरोड़ा, डॉ. एचएम हुरिया, कुलतारन सिंह आनंद और गगनदीप सिंह सेठी मौजूद थे।

मोती नगर ग्रेटर कैलाश : मोती नगर ग्रेटर कैलाश में शहीदी दिवस मनाया गया। इसमें पूर्व विधायक केडी भंडारी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर हजूरी रागी जत्थे के सदस्यों ने शबद गायन से संगत को निहाल किया। केडी भंडारी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से सभी को सीख लेनी चाहिए। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। कमेटी ने भंडारी को सम्मानित किया।

गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह, गढ़ा : गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गढ़ा में शहीदी दिवस पर समाज में बेहतर सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपिदंरपाल सिंह खालसा की अध्यक्षता में आयोजित समागम का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी के उच्चारण के साथ किया। इस मौके पर भाई गुरमेल सिंह व भाई बलजीत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। भूपिदंरपाल सिंह खालसा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता की सेवा के लिए जीवन समर्पित कर दिया था। महिदर सिंह, दविदंर सिंह दुई वालों को सम्मानित किया गया। अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर जसबीर सिंह, एसपी सिंह, हरभजन सिंह, डा. प्रीतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, हरविदंर सिंह भाटिया, सतपाल सिंह, जोगिदर कौर, राज कौर, सुरजीत सिंह, राम लाल, इंस्पेक्टर दलजीत कौर व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी