श्री राम सेवक मंडल ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, दिया राशन

श्रीराम सेवक मंडल व कालिया फाउंडेशन ने पुरियां मंदिर अड्डा होशियारपुर में फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:39 PM (IST)
श्री राम सेवक मंडल ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, दिया राशन
श्री राम सेवक मंडल ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप, दिया राशन

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्रीराम सेवक मंडल व कालिया फाउंडेशन ने पुरियां मंदिर, अड्डा होशियारपुर में फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया। संस्था के प्रधान पपिदर मेहता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कालिया फाउंडेशन की प्रधान सुमन कालिया व कारोबारी विकास ढांडा विशेष रूप से शामिल हुए।पपिदर मेहता ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए चेहरे पर मास्क, शारीरिक दूरी व हर नागरिक को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कालिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रशांत कालिया ने कहा कि स्व. कौशल्या देवी कालिया व स्व. लवल कालिया को समर्पित फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से सेवा कार्य किए जा रहे है।इस मौके पर मंडल के चेयरमैन बलदेव राज आहूजा, योगेश बंसल, पवन शर्मा, राकेश महाजन, एमपी सिंह आहलूवालिया व विनोद शर्मा सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी