चुनाव फैक्ट : 1972 में करतारपुर से निर्विरोध चुने गए थे गुरबंता सिंह

जासं, जालंधर : साल 1972 के पंजाब विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे थे। उस समय पंजाब भर से 104 सीटों के

By Edited By: Publish:Sat, 07 Jan 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 07 Jan 2017 03:02 AM (IST)
चुनाव फैक्ट : 1972 में करतारपुर से निर्विरोध चुने गए थे गुरबंता सिंह

जासं, जालंधर : साल 1972 के पंजाब विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे थे। उस समय पंजाब भर से 104 सीटों के लिए 938 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। 12 उम्मीदवारों के नामांकन रद हो गए थे, जबकि 459 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था। तब 104 सीटों के लिए कुल 467 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। लेकिन करतारपुर सीट एक मात्र ऐसी सीट थी जहां से कांग्रेस की तरफ से खड़े उम्मीदवार व पूर्व प्रदेश मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उप प्रधान गुरबंता सिंह निर्विरोध चुने गए थे। उन्हें करतारपुर हलके की आरक्षित सीट पर खड़ा किया गया था।

1972 के चुनाव में पोलिंग एजेंट रहे 80 साल के गुरदयाल सिंह ढिल्लों का कहना है कि उस समय गुरबंता सिंह के खिलाफ करतारपुर से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। दो ने पहले नामांकन वापस ले लिया जबकि द संत अकाली दल से हरी सिंह ने नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन नामांकन वापस ले लिया और गुरबंता सिंह निर्विरोध जीत गए थे।

chat bot
आपका साथी