जवां दिलों के साथ बुजुर्गो ने किया इजहार-ए-मोहब्बत

वेलेंटाइन डे को शहर के लोगों ने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 08:15 PM (IST)
जवां दिलों के साथ बुजुर्गो ने किया इजहार-ए-मोहब्बत
जवां दिलों के साथ बुजुर्गो ने किया इजहार-ए-मोहब्बत

संवाद सहयोगी, जालंधर

वेलेंटाइन डे को शहर के लोगों ने अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। बाजारों में लोगों की काफी रौनक दिखाई दी। जवां दिलों के साथ बुजुर्गो ने भी अपने पार्टनर से इजहार-ए-मोहब्बत किया। इसके लिए लोगों ने बाजारों से स्पेशल गिफ्ट खरीदे। अधिक डिमांड गुलाब के फूल, चाकलेट, कपल टेडी और रिग की रही। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए रेस्टोरेंट व होटलों में लाइव म्यूजिक बैंड, वेलेंटाइंस पार्टी, मिस्टर और मिसेज वेलेंटाइन शो, लव काटेस्ट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्वेता व विकास ने जीता सिगल फोटो गैलरी कांटेस्ट

जेसीआइ जालंधर सिटी ने वेलेंटाइन डे पर स्प्रेड लव कांटेस्ट का आयोजन प्रधान तरविदर कौर की अध्यक्षता में किया गया। इस आनलाइन कांटेस्ट में पूरे जोन के जेसीज ने भाग लिया। कांटेस्ट को तीन भागों में बांटा गया था, जिसमें सिंगल फोटो कैटेगरी, कोलाज फोटो कैटेगरी और वीडियो मेकिग कैटेगरी रखी गई थी। इसका जजमेंट जेसी वंदना शर्मा ने किया। सिगल फोटो गैलरी कांटेस्ट में पहला स्थान जालंधर ग्रेस से श्वेता मोंगिया और विकास मोंगिया और दूसरा स्थान जालंधर सिटी से नवजोत कौर और हरिदर सिंह ने हासिल किया। कोलाज कैटेगरी में जेसीआइ अंबाला से तुषार मित्तल और काजल मित्तल को पहला, वर्तिका बंसल व भुवनेश बंसल को दूसरा स्थान व कंवर सिंह व हरप्रीत को तीसरा स्थान मिला। वहीं वीडियो मेकिग में जालंधर जेसी से वतावीन कौर, लुधियाना से राजेश गुप्ता और जालंधर से भितक बग्गा ने बाजी मारी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को तरविदर कौर ने प्रशंसा पत्र दिया। महेंद्रू-बाहरी बिरादरी सभा ने वेलेंटाइन डे मनाया

महेंद्रू-बाहरी बिरादरी सभा ने बैठक कम वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। सभी जोड़ियों ने हार्ट शेप के गुब्बारे लेकर फोटो खिचवाई। इस मौके पर मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे, शेर सिंह कालोनी, बस्ती पीरदाद में 22 फरवरी को होने वाले 58वें वार्षिक उत्सव को लेकर सभा के ज्वाइंट सचिव राजीव महेंद्रू के निवास पर प्रधान अरुण बाहरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले को लेकर सभी सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। मेले में सच्चर अस्पताल की तरफ से फ्री चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान मनोज महेंद्रू, अरविद महेंद्रू, नवनीत बाहरी, हरीश महेंद्रू, राजेश बाहरी, राकेश बाहरी, राजीव महेंद्रू, अनिल महेंद्रू, रविदर महेंद्रू, अरुण महेंद्रू, सुरिद्र महेंद्रू, संदीप महेंद्रू, वरुण बाहरी, सूरज महेंद्रू, सुमित महेंद्रू, संचित महेंद्रू व अन्य उपस्थित थे। लाइव म्यूजिक बैंड ने समा बांधा

रिजार्ट मिनिस्ट्री आफ ड्रीम्स में वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए लाल रंग के गुब्बारे एवं फूलों से सजाया गया। इसके अलावा लाइव म्यूजिक बैंड प्रस्तुत किया गया, जिसे सुन कपल्स झूम उठे। यहां वेलेंटाइन नाइट पार्टी भी हुई, जिसमें जोश बैंड ने म्यूजिक पेश कर सबका मनोरंजन किया। डीजे पार्टी में झूमे लोग

रिजार्ट दिनोवो में कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे पर डीजे पार्टी रखी गई। इसमें कपल्स के लिए रोमांटिक गाने चलाए गए। इस दौरान लोगों ने डांस किया। डीजे पार्टी रात 11 बजे तक जारी रही। इसके अलावा कपल्स ने खाने का भी लुत्फ उठाया।

chat bot
आपका साथी