श्री करतारपुर साहिब के लिए पांच अप्रैल को रवाना होगा जत्था

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब स्थित गुरु घर के दर्शनों के लिए शहर से पांच अप्रैल को शहर से जत्था रवाना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 07:07 PM (IST)
श्री करतारपुर साहिब के लिए पांच अप्रैल को रवाना होगा जत्था
श्री करतारपुर साहिब के लिए पांच अप्रैल को रवाना होगा जत्था

जागरण संवाददाता, जालंधर : ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब स्थित गुरु घर के दर्शनों के लिए शहर से पांच अप्रैल को शहर से जत्था रवाना होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले भर से विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि जत्थे के साथ जाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो व ब्लड ग्रुप सहित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां में 29 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा केएमवी रोड स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में भी उक्त कागजात जमा करवाए जा सकते हैं।

इस अवसर पर उनके साथ अमरजीत सिंह धमीजा, मनमिदर सिंह गुंबर, बीबी तरलोचन कौर, गुरदेव सिंह गोल्डी, इंदर सिंह पिता कुलवंत सिंह कुलविदर सिंह चीमा बलवंत सिंह गिल रजिदर सिंह मुलतानी अमरजीत सिंह बसरा बलविदर सिंह बलजीत सिंह गुरजीत सिंह पोपली, कश्मीर सिंह, कुलवंत सिंह दालम, हरचरण सिंह भाटिया, अमृतपाल सिंह भाटिया, कुलबीर सिंह बाजवा, इकबाल सिंह व जोगिदर सिंह मौजूद थे।

गुरुद्वारा साहिब में भरे जाएंगे फार्म: भाटिया

इस अवसर पर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में इसके लिए अलग से कंप्यूटर लगा दिया गया है। इसमें रोजाना ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को तड़के 5.30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां से जत्था रवाना होकर डेरा बाबा नानक में पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी