वर्दी के जुनून और सेवा के जज्बे के साथ ड्यूटी पर डटे डीसीपी गुरमीत सिंह

डीसीपी गुरमीत सिंह बर्दी के जुनून और सेवा के जजबे के साथ ड्यूटी निभा रहे है। लोगों की सुरक्षा का भार तो था ही साथी अफसरों के छुट्टी पर चले जाने के बाद उनका काम देखने की चुनौती भी आ गई। लेकिन इस चुनौती का भी डट कर सामना किया।

By Edited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:28 AM (IST)
वर्दी के जुनून और सेवा के जज्बे के साथ ड्यूटी पर डटे डीसीपी गुरमीत सिंह
जालंधर पुलिस के डीसीपी गुरमीत सिंह बर्दी के जुनून और सेवा के जजबे के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं।

जालंधर, [सुक्रांत]। कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंटलाइन पर लड़ रहे योद्धाओं की प्रेरणा बन चुके जालंधर पुलिस के डीसीपी गुरमीत सिंह बर्दी के जुनून और सेवा के जजबे के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा का भार तो था ही, साथी अफसरों के छुट्टी पर चले जाने के बाद उनका काम देखने की चुनौती भी आ गई। लेकिन इस चुनौती का भी डट कर सामना किया। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कोरोना से खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि दूसरों को इससे सुरक्षित रख सकें।

उन्होंने बताया कि वह रोजाना सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठ कर सबसे पहले वाहेगुरु का शुक्र अदा करते हैं और उसके बाद एक घंटे के लिए सैर और व्यायाम करते है। इसके अलावा शाम को सैर और योग नियमित रूप से कर रहे हैं। खाने में शाकाहार और फलाहार को अपनाया हुआ है। शरीर तंदुरुस्त हो तो ही दूसरों की मदद की जा सकता है।

डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जालंधर पुलिस लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जूझ रही है, लेकिन काफी अफसर और मुलाजिम इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके बावजूद उनका लोगों की सेवा का जजबा कम नहीं हो रहा है। वहीं, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी बिना किसी डर के कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में डटे हुए हैं। वह खुद को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं और अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखे हुए हैं। सुबह दफ्तर में आकर विभागीय काम देखते हैं और उसके बाद पीड़ित लोगों की शिकायतों पर काम करते हैं। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि जब तक कोरोना वायरस से शहर को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं कर लेते, पंजाब पुलिस का हर जवान इसी तरह लड़ता रहेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी