केंद्र सरकार पंजाब को आर्थिक रूप से बर्बाद करना चाहती है, कैप्टन भी दे रहे साथ : बीबी जागीर कौर

स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला पवन टीनू बलदेव खैहरा ने जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस की। बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने की सभी हदें पार कर दी हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:41 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:41 PM (IST)
केंद्र सरकार पंजाब को आर्थिक रूप से बर्बाद करना चाहती है, कैप्टन भी दे रहे साथ : बीबी जागीर कौर
अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर, विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पवन टीनू, बलदेव खैहरा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान।

जालंधर, जेएनएन। शिराेमणि अकाली दल बादल ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की साजिश रच रही है। कृषि सुधार कानून इसी साजिश का हिस्सा है। सोमवार को स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबी जागीर कौर, विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, पवन टीनू, बलदेव खैहरा ने जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस की।

बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब को बर्बाद करने की सभी हदें पार कर दी हैं। राज्यों के अधिकारों को छीना जा रहा है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र के कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब विधानसभा में पास किए गए अमेंडमेंट बिल सिर्फ लोगों को गुमराह करने की ही चाल है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो बिल पास किए हैं, उसका केंद्र के कानूनों पर कोई असर नहीं है। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के हित की ही बात की है और वह भाजपा से मिले हुए हैं।

वहीं, विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा ने कहा कि विधानसभा में अमेंडमेंट बिल पास करने और राज्यपाल के पास एक साथ जाने का सिर्फ इतना ही लक्ष्य था कि केंद्र को यह बताया है कि कृषि कानूनों के खिलाफ पूरा पंजाब एकजुट है। वडाला, विधायक पवन टीनू, बलदेव खैहरा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, एसजीपीसी मेंबर रणजीत सिंह काहलों ने कहा कि चाहिए तो यह था कि पंजाब सरकार सभी पार्टियों से चर्चा करके नया बिल लाती। केंद्र सरकार के नए कानून को रोकने का एक तरीका यह भी है कि पूरे पंजाब को मंडी घोषित कर दिया जाता लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसा नहीं किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी