Captain अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल ने मनाया World Animal Day, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

फेसबुक पर पोस्ट के साथ सुखबीर बादल ने World animal day मनाने का संदेश भी दिया है। पोस्ट में सुखबीर सिंह बादल लिखा है कि हमें जानवरों के प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 10:30 AM (IST)
Captain अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल ने मनाया World Animal Day, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
Captain अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल ने मनाया World Animal Day, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

जेएनएन, जालंधर। World Animal Day को हर काेई अपने तरीके से मनाता है। इस दिन हर कोई जानवरों के प्रति अपने प्रेम को दर्शाता है। पंजाब के नेताओं ने भी World animal day को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। कई नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर जानवरों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने अपने Facebook अकाउंट पर घोड़े के साथ तस्वीर पोस्ट की हैं। पोस्ट के साथ सुखबीर बादल ने World animal day मनाने का संदेश भी दिया है। पोस्ट में सुखबीर सिंह बादल लिखा है कि हमें जानवरों के प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। जानवर भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हमें उनकी भावनाओं का आदर कर इस दिन को मनाना चाहिए।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने Facebook अकाउंट पर कुत्ते के साथ बचपन की Photo शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि यह उस समय की जब मैं दस साल का था। मुझे जानवरों के साथ काफी लगाव है। World Animal Day पर संदेश देते हुए उन्होंने लिखा है कि हमें जानवरों के साथ प्रेम से रहना चाहिए। हम जानवरों की सही तरीके से देखभाल कर अच्छा माहौल तैयार कर सकते हैं।

बता दें‍ कि World Animal Day को दुनिया के अलग-अलग देश अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। World Animal Day मनाने की शुरुआत सबसे पहले 24 मार्च 1925 को बर्लिन (जर्मनी) में हुई थी। इसके बाद वर्ल्ड एनिमल डे को 1929 को 24 मार्च की जगह 4 अक्टूबर को मनाया गया। इसके बाद यह दिवस पूरी दुनिया में चार अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी