भाजपा ने महिला दिवस पर पोषण अभियान चलाया

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मोना जैसवाल के निर्देशों पर प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिल वैद के नेतृत्व में महिला दिवस पर पोषण अभियान कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 08:35 PM (IST)
भाजपा ने महिला दिवस पर पोषण अभियान चलाया
भाजपा ने महिला दिवस पर पोषण अभियान चलाया

जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मोना जैसवाल के निर्देशों पर प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिल वैद के नेतृत्व में महिला दिवस पर पोषण अभियान कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में महिला दिवस पर उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने कोई मुकाम हासिल किया। मुख्यातिथि परवीन अबरोल, डा. मालती सागर ने कुपोषण से बचने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर प्रदेश महिला मोर्चा से सीमा साहनी, अंजलि जोशी, रूपाली भगत विशेष रूप से पहुंचे।

सीमा साहनी, अंजलि शर्मा, किरण थापर, दीपाली बागड़िया, गुरजीत राय, रूपाली भगत, कंचन अग्निहोत्री, अंजू शर्मा, सुमन, नरिदर कौर, ब्रिज बाला, मधु बाला, रेणु मेहता, रेणु शर्मा, किरन सिगला, सरबजीत कौर, सोनिया देवी, विजय कुमारी, कृपाल कौर, मुस्कान, नीरू वैद, अमृता लाडी, मीना पाल, मनजीत कौर, राधा अग्रवाल, नरिदर कौर, परम कौर, कांता देवी, किरन बत्तरा, अमरजीत कौर, वीना देवी, पूनम कालिया, ऊषा रानी, शैली, तान्या, गुरदीप कौर, शशि बाला, नीलम आनंद, सीमा, परमजीत, बलविदर कौर, जसविन्दर कौर मौजूद थे। इधर एचएमवी में भी मनाया गया महिला दिवस

एचएमवी में इनोवेशन सेल व वूमेन इपावरमेंट सेल ने महिला दिवस पर तीन दिवसीय प्रोग्राम करवाया। मुख्यातिथि निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, संयुक्त कमिश्नर गुरविदर कौर रंधावा थे। उनका स्वागत प्रिसिपल डा. अजय सरीन ने प्लांटर देकर किया। प्रिसिपल सरीन ने कहा कि नारी सशक्तीकरण कम कपड़े पहनना या पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण करना नहीं है बल्कि सकारात्मक सोच और समानता का भाव है। स्त्री सुरक्षित व समानता रूपी समाज की अभिलाषा करती है। उसे पुरुषों से सहयोग की आशा है। स्त्री की समानता के लिए अधिक स्वतंत्रता मिलना अति आवश्यक है। सशक्तीकरण पुरस्कार से गुरविदर कौर रंधावा, एनएसएस प्रोग्राम आफसर वीना अरोड़ा, हरमनु पाल को भी विशिष्ट योगदान, कुलजीत कौर, डा. राजकमल को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी