'बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का' के जयघोष से गूंजा संतोषी नगर

अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण व इसमें सहयोग देने को जागरूक करने के लिए रविवार को संतोषी नगर में संध्या फेरी का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:58 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:58 AM (IST)
'बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का' के जयघोष से गूंजा संतोषी नगर
'बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का' के जयघोष से गूंजा संतोषी नगर

जागरण संवाददाता, जालंधर : अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण व इसमें सहयोग देने को जागरूक करने के लिए रविवार को संतोषी नगर में संध्या फेरी का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अशोक कुमार की अध्यक्षता में निकाली गई संध्या फेरी के दौरान पूरा इलाका 'राम लला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे', 'जय श्री राम, जय कारा वीर बंजरगे-हर हर महादेव' व 'बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का' जयघोष से गूंज उठा। इलाके में परिक्रमा के दौरान राम भक्तों में उत्साह देखते ही बनता था। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास जालंधर के संयोजक सुनील दत्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालंधर महानगर के सह व्यवस्था प्रमुख सुभाष ठाकुर, किशन लाल शर्मा व आजाद सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में भारी उत्साह है। लंबे अर्से के बाद मंदिर निर्माण को लेकर सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने के लिए लाखों भक्तों ने बलिदान देकर धर्म विरोधियों से युद्ध लड़के इस सफलता को हासिल किया है। किशन लाल शर्मा ने कहा तन, मन व धन की सेवा करते हुए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं ने फेरी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जनार्दन झा, गुरदेव सिंह देबी, अशोक कुमार, संजीव शर्मा, बोबीन शर्मा, अशोक कुमार, जगदीश चंद्र, संजीव शर्मा, संदीप कुमार, शिव कुमार दुग्गल, मनोज दुग्गल, विक्की शर्मा, साहिल, ज्योति व शालू मौजूद थे।

श्री राम मंदिर में वार्षिक मां की चौकी 25 को, झंडे की रस्म अदा की

इधर ,श्री राम मंदिर प्रबंधक कमेटी, मोहल्ला चायआम बस्ती शेख में वार्षिक मां की चौकी का आयोजन 25 जनवरी को होगा। रविवार को मंदिर प्रांगण में झंडे की रस्म निभाई गई। इससे पूर्व संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर सभापति विजय छाबड़ा व राज कुमार लूथरा ने बताया कि माता की चौकी शाम छह बजे से शुरू होगी, जिसमें अश्वनी शर्मा एंड पार्टी के सदस्य मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। वहीं, 26 जनवरी को सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पवन सचदेवा, सुभाष नारंग, संजय कक्कड़, उमेश ढींगरा, जतिदंर कुमार गुलाटी, हिमांशू महाजन, रमेश ढींगरा, पवन गोसाईं व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी