पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर भाजपा एससी मोर्चा का 10 अक्टूबर को चक्का जाम

भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब राजकुमार अटवाल ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में 64 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर संत समाज भी दुखी है। संत समाज 10 अक्टूबर के चक्का जाम में पूरा सहयोग दे रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 03:45 PM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 03:45 PM (IST)
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर भाजपा एससी मोर्चा का 10 अक्टूबर को चक्का जाम
भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब प्रधान राजकुमार अटवाल ने मंत्री साधु सिंह धर्म सोत से इस्तीफा मांगा है।

जालंधर, जेएनएन। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्म सोत को क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में भाजपा एससी मोर्चा ने 10 अक्टूबर को संत समाज के साथ पंजाब के हर शहर में चक्का जाम की घोषणा की है। भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब प्रधान राजकुमार अटवाल ने बुधवार को कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के ही एक मंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि साधु सिंह धर्म सोत अगर वास्तव में अनुसूचित जाति वर्ग से हैं तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

राजकुमार अटवाल ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में 64 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर संत समाज भी दुखी है। संत समाज हमेशा से ही अनुसूचित जाति वर्ग के हित में रहा है और अब 10 अक्टूबर के चक्का जाम में पूरा सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम किया जाएगा। पंजाब प्रधान ने कहा कि इसके लिए कोई भी लोकेशन तय नहीं की गई है यह सभी मौके पर ही होगा।

बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्म सोत पर केंद्र से आई पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि में घोटाला करने का आरोप लगा था। इसके बाद पंजाब सरकार ने एक कमेटी बनाकर इस मामले की जांच करवाई थी। कमेटी ने मामले में मंत्री धर्म सोत को क्लीन चिट दे दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी