सूफियाना गीतों से सजी बर्थ-डे पार्टी

बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट सौरव कुमार ने सिटी के दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके को माई सिटी माई लव प्रोजेक्ट लांच करके और भी खास बनाया गया। सूफी सिस्टर्स ने नूरे खुदा, तेरी दीवानी जैसे गीतों से शाम को और हसीं बना दिया। मिसेज इंडिया 2017 रू¨पदर अरोड़ा, सेलिब्रिटी फैशन कंसल्टेंट शैलजा शर्मा, कोरियोग्राफर गगुन बेदी तथा ¨कगफिशर मॉडल सीप तनेजा ने आरटूपी पहुंच कर सौरव कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ डांस किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 08:42 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 08:42 PM (IST)
सूफियाना गीतों से सजी बर्थ-डे पार्टी
सूफियाना गीतों से सजी बर्थ-डे पार्टी

जालंधर : बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट सौरव कुमार ने सिटी के दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके को माई सिटी माई लव प्रोजेक्ट लांच करके और भी खास बनाया गया। सूफी सिस्टर्स ने नूर ए खुदा, तेरी दीवानी जैसे सूफी गीतों से शाम को और हसीन बना दिया। मिसेज इंडिया 2017 रू¨पदर अरोड़ा, सेलिब्रिटी फैशन कंसल्टेंट शैलजा शर्मा, कोरियोग्राफर गगुन बेदी और ¨कगफिशर मॉडल सीप तनेजा ने आरटूपी पहुंच कर सौरव कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ डांस किया। शैलजा शर्मा एवं इवेंट को-आर्डिनेटर माही ने बताया कि माई सिटी माई लव प्रोजेक्ट का मूल उद्देश्य शहर के हर एक व्यक्ति को अपने शहर से प्यार करने के लिए प्रेरित करना है। इसी सोच के साथ माई सिटी माई लव प्रोजेक्ट के तहत आने वाले दिनों में थीम सॉन्ग, म्यूजिक कंपीटिशन, डांस, कपल्स रैंप वॉक, युवा मंच आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले म्यूजिक कंपीटिशन व थीम सांग से होगी। म्यूजिक के कन्वीनर प्रसिद्ध संगीतकार धर्मेंद्र कत्थक होंगे। कंपीटिशन में पूरे शहर के प्रतियोगियों को इन्वॉल्व किया जाएगा ताकि शहर के लिए जो गाना चाहे वह इसका हिस्सा बन सके। दोनों वर्ग के विजेता को 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार पुरस्कार दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी