Punjab News: उपचुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका, जगबीर बराड़ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Punjab News जालंधर उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 06:10 PM (IST)
Punjab News: उपचुनाव से पहले अकाली दल को बड़ा झटका, जगबीर बराड़ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
उपचुनाव से पहले आप ने जालंधर में अकाली दल को ने दिया बड़ा झटका

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। जालंधर उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और अकाली नेता जगबीर सिंह बराड़ अपने साथियों और समर्थकों के साथ अकाली दल को अलविदा कह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

रविवार को जगबीर बराड़ मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उनके पार्टी में शामिल होने से आप को जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

ऐसा है बराड़ का राजनीतिक करियर

जगबीर सिंह बराड़ जालंधर कैंट से चुनाव लड़ते हैं। 2007 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वे पहली बार जीते और विधायक बने। साल 2021 में वह अकाली दल में शामिल हो गए और पिछले विधानसभा चुनाव में वह जालंधर कैंट से अकाली दल के उम्मीदवार थे।

आप को मिलेगी आगामी उपचुनाव में मजबूती

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनके जुड़ाव ने आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी विधायक शीतल अंगुरल, राजविंदर कौर थिआड़ा, जसवीर सिंह सोढ़ी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 

चुनावी मोड में है आप

गौरतलब है कि पंजाब  में चुनावों की तैयारी शुरु हो गई है। आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप जनता का विश्वास जीतने का प्रयास कर रही है। बीते दिन आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की तारीफ भी की और जनता से कई वादे भी किए। चुनावों को देखते हुए केजरीवाल का ये दौरा काफी खास माना जा रहा है। इस मौके पर सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे और उन्होंने जनता से सभी चुनावी वादे पूरे करने का वादा किया। 

बता दें कि पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा समय में बड़ी बहस चल रही है। भगोड़े अमृतपाल को पर की जा रही कार्रवाई की चर्चा चारों ओर है। 

chat bot
आपका साथी