पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि और नीले कार्ड रद करने के विरोध में गरजे अकाली वर्कर्स, 20 स्थानों पर प्रदर्शन

जिला अकाली दल के प्रधान जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नन और बलजीत सिंह नीलामहल के नेतृत्व में वर्कर्स जालंधर में बीस स्थानों पर धरना दे रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 10:27 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:27 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि और नीले कार्ड रद करने के विरोध में गरजे अकाली वर्कर्स, 20 स्थानों पर प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल कीमत वृद्धि और नीले कार्ड रद करने के विरोध में गरजे अकाली वर्कर्स, 20 स्थानों पर प्रदर्शन

जालंधर, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार और नीले कार्ड रद करने के मामले में पंजाब सरकार के खिलाफ अकाली दल ने शहर के हर चौक-चौराहे पर धरना शुरू कर दिया है। करीब 20 चौक चौराहों पर धरना दिया जा रहा है। जिला अकाली दल के प्रधान कुलवंत सिंह मनन और पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल सभी चौक में लगाए गए धरने में जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

वर्कशॉप चौक में अकाली दल एससी विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष सोंधी के नेतृत्व में धरना लगाया गया है। सोढल चौक में मनिंदर सिंह गुंबर धरने का नेतृत्व कर रहे हैं। लम्मा पिंड चौक में अमरजीत सिंह किशनपुरा और अमरप्रीत सिंह मोंटी धरने में शामिल हैं।

इस मौके पर वर्कर्स को संबोधित करते हुए जिला अकाली दल के प्रधान जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नन और नीलामहल ने कहा कि जितने भी नीले कार्ड रद किए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। पंजाब सरकार का इस कदम से गरीबों का नुकसान हुआ है। नीलामहल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की जानी चाहिए। उन्होंने पेट्रोल और डीजल के रेट इस समय दुनिया में हिंदुस्तान में ही सबसे ज्यादा महंगे दिख रहे हैं।

स्कूल फीस माफ करवाए सरकारः मन्नन

जिला प्रधान मन्नन ने कहा कि पंजाब सरकार प्राइवेट स्कूलों पर दबाव डालकर स्कूल फीस माफ करवाए। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान लोगों की आमदनी प्रभावित हुई है, ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, वे फीस कहां से भरें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी