नौ महीने पहले मारे थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

नौ महीने पहले मारे गए थप्पड़ का बदला लेने को फिल्लौर में 15 वर्षीय नाबालिग का सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:05 AM (IST)
नौ महीने पहले मारे थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
नौ महीने पहले मारे थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म

जालंधर, [मनीष शर्मा]। नौ महीने पहले मारे गए थप्पड़ का बदला लेने को फिल्लौर में 15 वर्षीय नाबालिग का सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। फिल्लौर पुलिस की जांच में परिजनों ने पुलिस को इसके बारे में बताया। पीड़‍िता के पिता ने पुलिस को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म कराने वाला आरोपित राजीव पहले उनके घर के ही पास रहता था। दोनों के घरों के गेट आमने सामने थे। करीब नौ माह पहले तब मूल रूप से बिहार का रहने वाला राजीव यहां अकेला रहता था। एक दिन वह नशा करके घर लौटा और बेटी का हाथ पकड़ लिया था। जब बेटी ने शोर मचाया तो वह तुरंत वहां पहुंचा और राजीव को एक थप्पड़ मार दिया।

राजीव इसके बाद दिल्ली भाग गया। उसके मां-बाप गांव में ही रहते थे। इसी साल छठ पूजा के वक्त वो वापस लौट आया। उसके मां-बाप भी आए हुए थे। उन्हें नहीं पता था कि राजीव अभी भी अपने मन में उस थप्पड़ की रंजिश पाले बैठा था। घटना के दिन जब वो सोने चले गए तो नलके पर बर्तन धोती नाबालिग को बहाने से बुलाकर जंगल में घसीटकर ले गया और अपने तीन दोस्तों जतिंदर कुमार, अमित कुमार व बंटी के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़‍िता के पिता ने पुलिस को बताया कि राजीव ने गांव में भी एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। वहां भी उसे फटकारा गया तो उसने अपने कुछ दोस्तों के लाकर मारपीट की थी। उन्हें लगता था कि वो सुधर गया होगा, लेकिन इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा? इसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था।

नाबालिग के पैर का होगा ऑपरेशन

यहां सिविल अस्पताल में भर्ती नाबालिग का पैर घुटने के ऊपर फ्रैक्चर हो रखा है। जिस वजह से उसे फिल्लौर से यहां रैफर किया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार के बाद शुक्रवार को सिविल अस्पताल में उसके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

तीन आरोपित दो दिन के रिमांड पर, चौथा अभी भी फरार

फिल्लौर पुलिस की तरफ से नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए आरोपित राजीव, जतिंदर व अमित को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं चौथा आरोपित बंटी अभी तक फरार है। फिल्लौर के एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि उसकी तलाश में कई जगहों पर छापामारी की गई लेकिन वो हाथ नहीं लगा। पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी