जालंधर वेस्ट हलके में समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमने लगी राजनीति, मेयर से मिले AAP प्रधान

लंधर वेस्ट हलके में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान के सक्रिय होने से राजनीति गरमा सकती है। आप नेता ने कहा है कि समस्याओं का हल अगर जल्द न निकाला गया तो निगम में पक्के तौर धरना देंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 03:47 PM (IST)
जालंधर वेस्ट हलके में समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमने लगी राजनीति, मेयर से मिले AAP प्रधान
जालंधर वेस्ट हलके में समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमने लगी राजनीति, मेयर से मिले AAP प्रधान

जालंधर, जेएनएन। कई वार्डों में सड़क सीवरेज सफाई की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रधान डॉ. शिव दयाल माली ने वीरवार को मेयर जगदीश राज राजा के साथ मीटिंग की है। डॉक्टर शिव दयाल माली ने बुधवार को वार्ड नंबर-70, 71, 72, 76 और 78 का दौरा किया था। डॉक्टर शिव दयाल माली ने कहा कि इन इलाकों में विकास कार्यों पर सरकार का फोकस नहीं है, जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि बस्ती बावा खेल और आसपास के इलाकों में सड़क के काम नहीं करवाए जा रहे। सीवरेज व्यवस्था कई महीनों से ध्वस्त है और गलियों में गंदा पानी खड़ा है। इलाके में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है और लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रधान ने कहा कि जब वह बुधवार को लोगों से मिले थे तो उनमें सरकार के खिलाफ रोष दिखा। उन्होंने जगदीश राज राजा से कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द प्रयास कीजिए। समस्याओं का अगर हाल ज्यादा निकाला गया, तो लोग नगर निगम में पक्के तौर पर धरना देंगे। जालंधर वेस्ट हलके में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान के सक्रिय होने से राजनीति गरमा सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी