केजरी का विरोध पहुंची कांग्रेस नेत्रियों को आप नेता कहा- किराये की गुंडियां

आप के एससीएसटी विंग के उपाध्यक्ष हंसराज राणा ने केजरीवाल का विरोध कर रही कांग्रेस नेत्रियों को गुंडियां कह डाला। यही नहीं उन्होंने गालियां भी निकाली।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 10:13 AM (IST)
केजरी का विरोध पहुंची कांग्रेस नेत्रियों को आप नेता कहा- किराये की गुंडियां

जेएनएन, जालंधर। यहां पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाने पहुंची महिला कांग्रेस नेत्रियों को आप जालंधर के एससीएसटी विंग के उपाध्यक्ष हंसराज राणा ने किराये की गुंडियां कह डाला। वह यहीं नहीं रुके। इससे आगे जाते हुए उन्होंने महिला नेत्रियों को गाली भी निकाल दी। इसे लेकर नेशनल हाईवे स्थित विक्टोरिया गार्डन के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स व महिला कांग्रेस की जिला प्रधान डॉ. जसलीन सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने वालंटियर्स को सड़क से कार्यक्रम स्थल की तरफ भेज दिया। वहीं अरविंद केजरीवाल के काफिले को सर्विस लेन के बजाय फ्लाईओवर के ऊपर से आयोजन स्थल तक पहुंचाया गया। महिला नेत्रियों ने केजरीवाल को दूर से ही झंडे दिखाए और पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

केजरीवाल के आने से पहले ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसलीन सेठी की अगुवाई में सभी महिलाएं विक्टोरिया गार्डन के बाहर पहुंच गई। महिलाओं के हाथ में काले झंडे थे, सिर पर काली प'ट्टियां पहनी हुई थी। उनके हाथ में तख्तियां थी, जिस पर लिखा हुआ था कि आम आशिकी पार्टी, एंटी औरत पार्टी।

डॉ. सेठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार महिला उत्पीड़न में फंस रहे हैैं। इनके नेताओं पर महिलाओं के दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैैं। कई नेता जेल में हैैं, इसलिए महिला कांग्रेस अपना विरोध जताने यहां आई हैं। केजरीवाल के खिलाफ चल रही नारेबाजी देखकर आप के स्थानीय नेता हंसराज राणा अपने समर्थक लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने शांत कराने की कोशिश की तो राणा ने गाली निकालते हुए कहा कि एह किराए दीयां गुंडियां साड्डे लीडर दे खिलाफ नारे लांदीयां पईयां, असी चुप किद्दां बैठ जाइए। ये सुनते ही महिलाएं भड़क उठी। कांग्रेस के दूसरे नेता भी पहुंचे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने आप वालंटियर्स को कार्यक्रम स्थल में भेज दिया। केजरीवाल के काफिले को काले झंडे दिखाकर महिलाएं भी लौट गई।

पढ़ें : सिद्धू को गुड लक, बेहतर हाेगा पत्नी भी चुन लें नई राह : जेटली

हंसराज राणा ने कहा कि उन्होंने जो कहना था, वह कह दिया। उस पर कायम हैैं। वहीं महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. सेठी ने कहा कि आप नेताओं से महिलाओं के प्रति इसी तरह के व्यवहार की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि किराये पर भीड़ इकट्ठी करना आम आदमी पार्टी का काम है, कांग्रेस का नहीं।

पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू ने किया नए मोर्चे का एलान, कहा- अब पंजाबियत जीतेगी

छोटेपुर समर्थकों ने भी दिखाए काले झंडे

कार्यक्रम स्थल पर आप के पूर्व नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर के समर्थक डॉ. आनंद, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिंदर कांत, राजेश भगत, राजीव भगत, मंदीप कौर, सुखदीप कौर भी पहुंचे। डॉ. आनंद ने कहा कि केजरीवाल लोगों को टिकटें बेच रहे हैैं।

पुरुष मुलाजिमों ने रोकी महिलाएं

प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोकने के लिए मौके पर महिला पुलिस का इंतजाम भी नहीं था। काफी देर तक पुरुष पुलिस मुलाजिमों ने ही महिला नेत्रियों को रोके रखा। बाद में मामले को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद महिला मुलाजिमों की एक टुकड़ी बुलाई गई। इसके बाद पुलिस मुलाजिम पीछे हटे और महिला मुलाजिमों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोका।

पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ेंगे टीवी शोज, तैयार करवा रहे हैं कानूनी पेपर!

chat bot
आपका साथी