टीम भाजपा में जालंधर से शामिल हुए चार चेहरे, भगत-भंडारी ग्रुप की अनदेखी

जागरण संवाददाता, जालंधर भारतीय जनता पार्टी की नई पंजाब कार्यकारिणी में इस बार जालंधर से चार चेहरे

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 01:01 AM (IST)
टीम भाजपा में जालंधर से शामिल हुए चार चेहरे, भगत-भंडारी ग्रुप की अनदेखी

जागरण संवाददाता, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी की नई पंजाब कार्यकारिणी में इस बार जालंधर से चार चेहरे शामिल हुए हैं। पंजाब प्रधान व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने जालंधर से पूर्व महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा को दोबारा टीम में लिया है। राकेश राठौर को इस बार उपाध्यक्ष व दीवान अमित अरोड़ा को मीडिया सेक्रेटरी बनाया गया है। भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया के बेहद करीबी अनिल सच्चर को पार्टी सचिव का पद दिया गया है। वहीं मंजीत बाली को एससी मोर्चा की कमान सौंपी गई है। सांपला ने अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान नहीं किया। भाजयुमो को लेकर जालंधर में भी लंबे समय से बवाल रहा है। जब सभी युवा नेताओं ने मुनीष विज की जिला प्रधान की नियुक्ति का विरोध किया था, तो नेताओं को यह कहकर शांत किया गया था कि उन्हें प्रदेश इकाई में जगह दी जाएगी। लेकिन रविवार को सांपला ने युवा मोर्चा का ऐलान नहीं किया।

भाजपा की नई टीम में जालंधर से शामिल चार चेहरों में से दीवान अमित अरोड़ा व मंजीत बाली सांपला के करीबी हैं। अनिल सच्चर विधायक मनोरंजन कालिया से जुड़े हुए हैं। वहीं पूर्व मेयर व भाजपा नेता राकेश राठौर संगठन में काफी महत्व रखते हैं। टीम ने सीपीएस केडी भंडारी व कैबिनेट मंत्री चूनी लाल भगत के ग्रुप से किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई। दोनों ग्रुपों को फिलहाल टीम से बाहर रखा गया है। सांपला की टीम में इस बार पूर्व उपाध्यक्ष रवि महेंद्रू को भी जगह नहीं मिल सकी। और भी कई नेताओं को एडजस्टमेंट की उम्मीद थी।

टूट गया एक व्यक्ति एक पद का नारा

भाजपा की नई टीम ने पार्टी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को भी तोड़ दिया है। पहले पार्टी ने खुद सांपला को केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद पंजाब भाजपा की कमान दी। अब सांपला ने भी इस प्रथा को जारी रखा है। पंजाब भाजपा की टीम में कई ऐसे नेता हैं, जिनके पास विभिन्न बोर्डो, आयोगों की अहम जिम्मेदारियां हैं। इन जिम्मेदारियों के बावजूद उन्हें पार्टी में भी शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी