पंजाब पुलिस के भंगड़े व शारीरिक सौष्ठव्य ने जमाया रंग

जागरण संवाददाता, जालंधर: पंजाब सशस्त्र पुलिस परिसर में वीरवार को 63वें अखिल भारतीय पुलिस खेल मुकाबल

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 01:00 AM (IST)
पंजाब पुलिस के भंगड़े व शारीरिक सौष्ठव्य ने जमाया रंग

जागरण संवाददाता, जालंधर: पंजाब सशस्त्र पुलिस परिसर में वीरवार को 63वें अखिल भारतीय पुलिस खेल मुकाबलों (वॉलीबाल समूह) का अंतिम दिन था।

समापन समारोह में जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने विजेताओं को सम्मानित किया, वहीं खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक डीपी सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में पुलिस के प्रदर्शन गिनाए और उसकी सराहना की। पंजाब सशस्त्र पुलिस, पीएपी के अतिरिक्त महानिदेशक संजीव कालरा ने पंजाब पुलिस के खेलों में प्रदर्शन की सराहना की।

समापन अवसर पर पुलिस डीएवी के छात्रों ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। पंजाब पुलिस के बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी और खिलाड़ियों ने शारीरिक सौष्ठव्य का प्रदर्शन किया। अंत में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया और पंजाब पुलिस के जवानों ने भंगड़ा डाला। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अजय कुमार, डॉ. नरेश अरोड़ा महानिरीक्षक, तुलसीराम समादेष्टा 80वीं वाहिनी, मनमोहन सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी