गेहूं की खरीद शुरू

By Edited By: Publish:Mon, 18 Apr 2011 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 17 Nov 2011 04:54 PM (IST)
गेहूं की खरीद शुरू

हमारे सहयोगी, मुकेरियां

मुकेरियां व आसपास की दाना मंडी में सरकारी एजेंसियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। रविवार को हुई बोली में पनसप ने 1100 क्विंटल, वेयरहाउस ने 1400 क्विंटल, पंजाब एग्रो ने 3350 क्विंटल, एफसीआई ने 1730 क्विंटल व पनग्रेन ने 300 क्विंटल की खरीद की है। जबकि मार्कफैड ने 400 क्विंटल की खरीद की है। मौसम की खराबी के चलते हालांकि किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। इस संबंध में शक्ति किसान क्लब के प्रधान सुभाष सिंह, कुलदीप राज काला व नरिंदर शर्मा पप्पी ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते किसानों ने गेहूं की कटाई अधिक नहीं की। दूसरी ओर मुकेरियां की दाना मंडी में फर्श का लेवल काफी नीचा है। इसके चलते पानी आने से फसल खराब हो सकती है। अगर बरसात आती है तो किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी।

इस संबध में मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल सिंह बताया कि अभी मंडी में किसानों की फसल इतनी अधिक नहीं आई है। फसल को पानी से बचाने के लिए तिरपाल का प्रबंध है। बाकी इंतजाम के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी