कार चालक ने महिला के पैर रौंदे, गंभीर घायल

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 08:18 PM (IST)
कार चालक ने महिला के पैर रौंदे, गंभीर घायल
कार चालक ने महिला के पैर रौंदे, गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान राज रानी पत्नी जोगिदर सिंह निवासी बस्सी दौलत खां के रूप में हुई है। अस्पताल में अपनी मां को लेकर पहुंची अनिता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ स्कूटी पर जालंधर गई थी। दोपहर जब वह अपनी मां के साथ गांव लौट रही थी तो जालंधर बाइपास चौक के पास रेलवे फाटक बंद था। इस दौरान एक कार तेज रफ्तार में आई और उसने उनके आगे से कट मार दिया। जिस कारण उनका संतुलन बिगड़ गया। कार चालक उसकी मां के पैर को रौंदता हुआ तेजी से निकल गया। वह शोर मचाती रही, लेकिन कार चालक मौके पर रुका ही नहीं। मौके पर मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक का पीछा करने की कोशिश की परंतु कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। राहगीरों ने तुरंत राज रानी को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में राज रानी का एक पांव बुरी तरह से कट गया। चिकित्सकों ने राज रानी का उपचार शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी