दहेज के लिए तंग करने पर दो केस दर्ज

दसूहा पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने पर दो केस दर्ज किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:12 PM (IST)
दहेज के लिए तंग करने पर दो केस दर्ज
दहेज के लिए तंग करने पर दो केस दर्ज

संवाद सहयोगी, दसूहा : दसूहा पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने पर दो केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में एएसआइ जग्गा सिंह को दिए बयान में गंभोवाल की गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी तीन जून 2018 को शेरगढ़ के अमरीक सिंह के साथ हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही अमरीक सिंह उसे दहेज के लिए तंग करने लगा। वह उससे मारपीट भी करने लगा। एक दो बार पंचायत ने भी राजीनामा कराया लेकिन इसके बाद भी उसने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपित अमरीक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में एएसआइ राजेश कुमार को दिए बयान में दसूहा की हरप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2017 को कैंथा के परमजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के एक महीने बाद उसका पति विदेश चला गया। पति के जाने के बाद सास कमलजीत कौर उसे दहेज के लिए तंग करने लगी। वह प्राइवेट नौकरी करती थी। सास के कहने पर उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। कुछ समय बाद उसका पति वापस आ गया। वह भी दहेज के लिए उसे तंग करने लगा और उसके साथ मारपीट भी की। कुछ समय बाद वह फिर विदेश चला गया और दो महीने बाद वापस आया । उसी दौरान उसके घर एक बेटी ने जन्म लिया। लड़की के जन्म के बाद से ही उसके ससुराल परिवार उससे और उसकी बेटी के साथ बुरा व्यवहार करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस कारण वह मायके घर चली गई तो उन्होंने इलजाम लगा दिया कि वह घर से सामान चोरी करके ले गई है। एएसआइ राजेश कुमार ने हरप्रीत कौर के बयान पर उसके पति परमजीत सिंह और उसकी माता कमलजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी