विद्यार्थियों को तंबाकू के खिलाफ किया जागरूक

सरकारी मिडिल स्कूल मिर्जापुर में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व पर विद्यार्थियों को मनोरंजक खेल खिलाए गए। लोहड़ी के लोकगीत गाकर बच्चों को लोहड़ी के इतिहास से अवगत करवाया गया। इस दौरान विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। मुख्याध्यापक रविदर पाल सिंह ने गुटखा और तंबाकू के सेवन के दुष्परिणाम बताए। इस मौके पर बच्चों को मकर सक्रंति के महत्व के बारे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 05:50 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:13 AM (IST)
विद्यार्थियों को तंबाकू के खिलाफ किया जागरूक
विद्यार्थियों को तंबाकू के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सरकारी मिडिल स्कूल मिर्जापुर में लोहड़ी व मकर संक्रांति के पर्व पर विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोहड़ी के गीत गाकर बच्चों को लोहड़ी के इतिहास से अवगत करवाया गया। विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। मुख्याध्यापक रविदर पाल सिंह ने गुटखा और तंबाकू के सेवन के दुष्परिणाम बताए। इस मौके पर बच्चों को मकर संक्रांति के महत्व के बारे बताया गया। अध्यापक रजनीश कुमार गुलियानी, गुरमेल सिंह, दलवीर सिंह, परमजीत कौर ने विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी