पंजाब में महागठबंधन की कोशिशों काे झटका, बसपा का कांग्रेस से गठजोड़ से इनकार

बहुजन समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस के साथ पंजाब में महागठबंधन बनाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि पंजाब में बसपा अकेले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2016 01:05 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2016 02:00 PM (IST)
पंजाब में महागठबंधन की कोशिशों काे झटका, बसपा का कांग्रेस से गठजोड़ से इनकार

संवाद सहयोगी, होशियारपुर। बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस के पंजाब में बिहार की तरह महागठबंधन बनाने की कोशिशाें को जाेरदार झटका दिया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि पार्टी का पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का कोई इरादा नहीं है। राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत है। बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें : पंजाबः सीएम बादल के भतीजे मनप्रीत अपनी पार्टी सहित कांग्रेस में शामिल

उन्होंने यहां कहा कि बहुजन समाज पार्टी का पंजाब में आधार मजबूत हुआ है। प्रदेश में बसपा की स्िथति बेहद मजबूत है और उसका कांग्रेस या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन का कोई विचार नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि पिछले माह बसपा के प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने कहा था कि अगर कांग्रेस बसपा को अच्छी सीटें देती है तो गठबंधन पर विचार किया जा सकता है, तो वह बोले कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पढ़े : बठिंडा में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल पर घूमे नसीरुद्दीन शाह

कश्यप ने कहा कि दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल ले लोगों से किए वादे अब तक पूरे नहीं किए। केजरीवाल के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 'आप' की कलई खुल चुकी है। ऐसे में पंजाब की जनता इनके धोखे में आने वाली नहीं है।

पढ़ें : मैं मोदी और बादलों से नहीं डरता : केजरीवाल

उल्लेखनीय है कि पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिहार की तरह बसपा, वाम दलोें और अन्य दलोें का महागटबंधन बनाने की बात कही थी। इस पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने सकारात्म रुख दिखाया था।

chat bot
आपका साथी