Move to Jagran APP

मैं मोदी और बादलों से नहीं डरता : केजरीवाल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुक्‍तसर साहिब में आम अादमी पार्टी की रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि वह मोदी और बादलों से नहीं डरता। पंजाब में मुकाबला 'आप' और अन्‍य दलों के बीच है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2016 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2016 10:20 PM (IST)

जागरण संवाददाता, मुक्तसर साहिब। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अौर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को यहां माघी मेले में रैली को संबोधित कर 'अाप' के पंजाब में विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा, मैं माेदी और बादलों से नहीं डरता। सही बात कहने और करने में मुझे कोई डर नहीं है।

loksabha election banner

पंजाब में आप और अन्य पार्टियों के बीच मुकाबला

उन्होेंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी और पार्टी नया इतिहास बनाएगी। पंजाब विधासभा चुनाव में आप और अन्य पार्टियों का मुकाबला होगा। हम सत्ता में आए तो पंजाब का नक्शा बदल देंगे और विकास की नई कहानी लिखेंगे। इसके बाद राज्य में कोई किसान आत्महत्या नहीं करेगा।

अाप के सियासी कांफ्रेंस में मौजूद लोग।

यहां माघी मेला में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली हुर्इ। इसमें पार्टी के राज्य संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर, पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। केजरीवाल ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे।

उन्हाेंने अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार को जन विराेधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्ग के लोगों को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार चरम पर है और घोटाले दर घोटाले हो रहे हैं। कानून और व्यवस्था का भी बुरा हाल है। उन्होंने नशे का मुद्दा भी उठाया और नशा तस्करी के लिए अकाली सरकार काे जिम्मेदार ठहराया।

सियासी कांफ्रेंस में केजरीवाल के बैनर व पोस्टर लहराते 'आप' कार्यकर्ता।

केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ने भी पंजाब को बर्बाद करने में कोई काेर-कसर नहीं छोड़ी है। उसके शासन में भी भ्रष्टाचार चरम पर था। इसलिए लोग उसकी असलियत को जान गए हैं और वह अब कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आने वाली।

शिअद व कांग्रेस पंजाब को बांट-बांट कर खा रही हैं

केजरीवाल ने कहा कि शिअद व कांग्रेस दोनों पार्टियां पंजाब को बांट-बांट कर खा रही है। 'आप' इसे खत्म करेगी। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में यदि बहुमत मिल सकता है तो पंजाब के लोग भी उसे जिता सकते हैं। उन्होंने कहा कि, सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी बेअदबी करने वालों को जेल भेजेगी।

सियासी कांफ्रेंस में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

उन्होंने कहा कि बादल सरकार पंजाब में गुंडागर्दी कर रही है, इसी वजह से उद्यमी व कारोबारी पंजाब से पलायन कर रहे हैं। शिअद व कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाते हैं, लेकिन किसी को आज तक सजा नहीं हुई है।

इस माैके पर केजरीवाल को तलवार भेंट की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.