संतोष सभ्रवाल सेवा समिति ने पुजारियों को सौंपी आर्थिक सहायता

कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में जिसे ही लॉकडाउन हुआ उसके साथ ही मंदिरों में ताले लग गए। जिससे मंदिरों में कार्य कर रहे पुजारियों को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 11:54 PM (IST)
संतोष सभ्रवाल सेवा समिति ने पुजारियों को सौंपी आर्थिक सहायता
संतोष सभ्रवाल सेवा समिति ने पुजारियों को सौंपी आर्थिक सहायता

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में जिसे ही लॉकडाउन हुआ उसके साथ ही मंदिरों में ताले लग गए। जिससे मंदिरों में कार्य कर रहे पुजारियों को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उनको अपने परिवार की रोजी रोटी के लिए भी दिक्कत होने लगी थी। बेशक प्रशासन ने शर्तों के साथ धार्मिक स्थान खोलने की इजाजत भी दे दी है, मगर फिर भी पुजारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए संतोष सभ्रवाल सेवा समिति ने पुजारियों को घर बार चलाने के लिए आर्थिक सहायता के लिए राशि दी और इस राशि का चेक पंजाबी बाबा के हाथों दिया गया। इस अवसर सोमनाथ, सरोवर कुमार, राकेश कुमार, दिनेश गुलेरियां आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी