बच्चों का किया शैक्षणिक भ्रमण करवाया

किताबों के माध्यम से जब कोई जानकारी अधूरी रह जाती है तो उसे प्रेक्टिकल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। शैक्षणिक भ्रमण इस बात के लिए बहुत सहायक होते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 01:48 AM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 06:08 AM (IST)
बच्चों का किया शैक्षणिक भ्रमण करवाया
बच्चों का किया शैक्षणिक भ्रमण करवाया

जेएनएन, होशियारपुर : किताबों के माध्यम से जब कोई जानकारी अधूरी रह जाती है तो उसे प्रेक्टिकल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। शैक्षणिक भ्रमण इस बात के लिए बहुत सहायक होते हैं। सैनी सभा सीनियर मॉडल हाई स्कूल, बहादुरपुर की प्रिंसिपल रजनी तलवाड़ ने बच्चों के साइंस सिटी के शैक्षणिक भ्रमण के अवसर पर यह शब्द कहे। रजनी तलवाड़ ने कहा कि इतिहास, भूगोल व विज्ञान को चिरायु तक समझने के लिए बहुत से स्थानों का निर्माण समय की सरकारें करती हैं और इन के भ्रमण से बच्चे मानसिक रूप से भी विकसित होते हैं। उन्होंने बताया कि आज ये बच्चे विज्ञान से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए साइंस सिटी व देश को आजाद करवाने लाने स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को जानने के लिए करतारपुर भी जाएंगे। इस अवसर पर सैनी सभा सीनियर मॉडल हाई स्कूल की स्टॉफ सदस्य डिपल, प्रिया, गुरलीन, सुनीता, वीना, जसविदर, पूजा, मीनू, रचना भी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी