भंगड़ा व गिद्दा डाल मनाया बाल दिवस

जेएनएन, होशियारपुर सेंट सोल्जर ग्रुप की जिला होशियारपुर की सभी ब्रांचों में जवाहर लाल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Nov 2017 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 14 Nov 2017 04:16 PM (IST)
भंगड़ा व गिद्दा डाल मनाया बाल दिवस
भंगड़ा व गिद्दा डाल मनाया बाल दिवस

जेएनएन, होशियारपुर

सेंट सोल्जर ग्रुप की जिला होशियारपुर की सभी ब्रांचों में जवाहर लाल नेहरू जी को याद करते हुए बाल दिवस मनाया गया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेहरू जी की तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित की। इस अवसर पर स्कूल ¨प्रसिपल उर्मिल सूद ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी याद किया जाता है और इसीलिए बाल दिवस भी उनके जन्मदिवस को समर्पित होकर मनाया जाता है।

इस दौरान छात्रों ने भंगड़ा, गिद्दा, सांग और फिल्मी गानों की धुनों पर डांस पेश किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस की बधाई देते हुए मिठाई बांटी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका अनुराधा, बीना चतुर्वेदी, ब¨जदर कौर, रीटा, कुसुम लता, मंजू, आरती भाटिया, सरबजीत कौर, प्रियंका, अमिता, मीनू सूद, वंदना ओर निधि वालिया ने खास सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी