डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों सहित किसान परेशान

मुकेरियां डीजल पेट्रोल के निरंतर बढ़ रहे दाम आसमान छू रही महंगाई में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 03:16 AM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 03:16 AM (IST)
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों सहित किसान परेशान
डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों सहित किसान परेशान

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

डीजल पेट्रोल के निरंतर बढ़ रहे दाम आसमान छू रही महंगाई में और आग लगाने का काम करेंगे। इसके कारण आम आदमी महंगाई में पिसकर रह जाएगा। यह बात सीनियर कांग्रेस नेता व प्रधान राजपूत सभा अरिदमन ¨सह मिन्हास और नवल औल ने कही है।

उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत नीचे आ गए थे, तो केंद्र सरकार ने एक्साई ड्यूटी बढ़ा दी। इसके कारण कम हुए कच्चे तेल के भाव का लाभ लोगों को नहीं मिला सका। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के रेट फिर बढ़ रहे हैं, जिसके कारण पेट्रोल 80 रुपये तक पहुंच चुका है जबकि डीजल 70 रुपये के करीब पहुंचने वाला है।

इस वृद्धि के कारण किसानो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि किसानों को ¨सचाई के लिए, ट्रैक्टर व खेती के अन्य कार्यो के लिए डीजल का प्रयोग करना पड़ता है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि बढ़ती तेल की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जाएं। डीजल व पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए अन्यथा आम लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा।

इस अवसर पर नवल औल, कशिश वालिया, राहुल अरोड़ा, सागर वर्मा, नरेंदर वालिया, सौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी