चुनावों में झूठे वादे कर सीएम ने ठगे पेंशनर: अनंत

मुकेरियां कर्मचारियों और पेंशनरों को मांगों के प्रति सरकार के अड़ियल व्यवहार के खिलाफ पंजाब एवं यूटी कर्मचारी और पेंशनर यूनियन की कॉल पर जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन में पंजाब मुकेरियां से भी यूनियन के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए प्रधान अनंत राम ने नरिदर सिंह गोली के नेतृत्व में एक जत्था होशियारपुर के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:29 AM (IST)
चुनावों में झूठे वादे कर सीएम ने ठगे पेंशनर: अनंत
चुनावों में झूठे वादे कर सीएम ने ठगे पेंशनर: अनंत

संवाद सहयोगी, मुकेरियां: कर्मचारियों और पेंशनरों को मांगों के प्रति सरकार के अड़ियल व्यवहार के खिलाफ पंजाब एवं यूटी कर्मचारी और पेंशनर यूनियन की कॉल पर जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन में पंजाब मुकेरियां से भी यूनियन के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए प्रधान अनंत राम ने नरिदर सिंह गोली के नेतृत्व में एक जत्था होशियारपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान अनंत राम ने कहा कि अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सरकारी सेवा में बिताने के बाद पेंशनरों से समय की सरकारों द्वारा धक्का किया जा रहा है। कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के लोगों से झूठे वादे करके सत्ता तो हथिया ली, लेकिन राज्य के लोगों की समस्याओं को हल करने में वह विफल रहे। राज्य सरकार ने शुरू से ही एक ढीली नीति अपनाई थी और पेंशनरों को अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने तुरंत मांगों का अनुपालन नहीं किया, तो सभी पेंशनरों के संगठन राज्य स्तर पर उग्र संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर मास्टर दलवीर सिंह बिशुनपुर महासचिव, राजिदर सिंह लोहगढ़, बलदेव कृष्ण, कृष्ण गोपाल चोपड़ा, बीरबल डोगरा समेत अन्य लोग जत्थे में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी