लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज

दसूहा पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 11:27 PM (IST)
लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज
लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, दसूहा: दसूहा पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गुरदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी जंड, दसूहा के बयान के आधार पर मनजीत सिंह उर्फ रवि पुत्र गुरनाम सिंह निवासी जंड के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में गुरदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस उसकी पौत्री की शादी थी और उक्त आरोपी भी आया था। शादी में रवि ने शराब अधिक मात्रा में पी और जब बरात जाने लगी तो मनजीत भी अपने थ्री व्हीलर पर जाने लगा और शराब के नशे में धुत्त उसका थ्री व्हीलर बेकाबू हो गया और उसने बारातियों में टक्कर मार दी जिस कारण कुछ लोगों को चोटें आ गई। पुलिस ने गुरदीप सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी