कच्चे कर्मियों को रेगुलर कर वादा पूरा किया जाए: जावेद

नगर निगम में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शिवसेना बाल ठाकरे पार्टी के सिटी प्रधान जावेद खान से एक मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 01:18 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:09 AM (IST)
कच्चे कर्मियों को रेगुलर कर वादा पूरा किया जाए: जावेद
कच्चे कर्मियों को रेगुलर कर वादा पूरा किया जाए: जावेद

जेएनएन, होशियारपुर : नगर निगम में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने शिवसेना बाल ठाकरे पार्टी के सिटी प्रधान जावेद खान से एक मुलाकात की। उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि उनको सरकार पक्का नहीं कर रही। चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा। तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है, पर अभी तक एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। इस अवसर पर जावेद खान ने ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि शिवसेना उनके साथ है तथा उनके हकों के लिए संघर्ष करेगी। शिवसेना ने मांग की कि कर्मियों को पक्का कर वादा पूरा किया जाए। इस अवसर पर जिला प्रभारी सर्बजीत साबी, जिल यूथ प्रधान काका गुज्जर, वरिष्ठ नेता सुमित नाहर, राजकुमार काली, नरेश कुमार बब्बू प्रधान, मंगी, मंगा, सोढी, राजू, नरेश कुमार, जगदीश कुमार, चेतन, रोहित, मुनीष, साबा, रमन, कमल, विनित विज, कमल कुमार, अशोक कुमार, टिकू, सनी, अजय कल्याण, हनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी