पहले राउंड में 150 वोट से आगे निकले थे डॉ. राज, बाद में नहीं मिली बढ़त

लोकसभा सीट होशियारपुर से सीधे मुकाबले में भाजपा के सोम प्रकाश ने कांग्रेस के डॉ. राज कुमार को 46933 वोट से हरा दिया। बसपा उम्मीदवार खुशी राम 128215 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे जबकि आप उम्मीदवार डॉ. रवजोत 44207 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:18 AM (IST)
पहले राउंड में 150 वोट से आगे निकले थे डॉ. राज, बाद में नहीं मिली बढ़त
पहले राउंड में 150 वोट से आगे निकले थे डॉ. राज, बाद में नहीं मिली बढ़त

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : लोकसभा सीट होशियारपुर से सीधे मुकाबले में भाजपा के सोम प्रकाश ने कांग्रेस के डॉ. राज कुमार को 46,933 वोट से हरा दिया। बसपा उम्मीदवार खुशी राम 1,28215 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे जबकि आप उम्मीदवार डॉ. रवजोत 44,207 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहे। चुनाव में खास बात यह रही कि आजाद उम्मीदवारों से ज्यादा तो नोटा के बटन दबे। 12,761 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

भाजपा उम्मीदवार सोम प्रकाश 4,16735 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राज कुमार को 3,69742 मत मिले। सिर्फ पहले ही राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राज कुमार 150 वोट से आगे निकले थे। उसके बाद के सभी 15 राउंड में उन्हें बढ़त नहीं मिली। दूसरे राउंड में भाजपा के सोम प्रकाश ने 3770 वोट की लीड बनाई। जैसे वोटों की गिनती आगे राउंड दर राउंड आगे बढ़ती रही भाजपा की लीड बढ़ती गई और डॉ. राज एक बार भी लीड तोड़ कर भाजपा प्रत्याशी के बराबर न आ सके। हालांकि अभी चंद राउंड बाकी थे। बाद दोपहर एक बजे यह साफ हो गया था कि इस बार लोगों का फतबा एक बार फिर भाजपा के हक में हैं। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय सांपला ने कांग्रेस उम्मीदवार महिदर सिंह केपी को 13582 वोट से हराया था। इस बार भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की टिकट काट कर हलका फगवाड़ा से विधायक सोम प्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस के डॉ. राज कुमार को हराकर भाजपा ने यह सीट अपने पास बरकरार रखी है। हलका वाइस मतदान की स्थिति

श्री हरगोबिदपुर

सोम प्रकाश - 41025

डॉ. राज कुमार - 56327

खुशी राम - 2826

डॉ. रवजोत - 4104

-

उड़मुड़

सोम प्रकाश - 43258

डॉ. राज कुमार- 43674

खुशी राम - 12643

डॉ. रवजोत - 5799

-

होशियारपुर

सोम प्रकाश - 51637

डॉ. राज कुमार - 42833

खुशी राम - 13445

डॉ. रवजोत - 6189

-

फगवाड़ा

सोम प्रकाश - 44436

डॉ. राज कुमार - 39290

खुशी राम - 29738

डॉ. रवजोत - 3061

-

चब्बेवाल

सोम प्रकाश - 31718

डॉ. राज कुमार - 39334

खुशी राम - 22908

डॉ. रवजोत - 6747

-

शाम चौरासी

सोम प्रकाश - 35249

डॉ. राज कुमार - 38845

खुशी राम - 20642

डॉ. रवजोत - 11876

-

दसूहा

सोम प्रकाश - 62577

डॉ. राज कुमार - 39804

खुशी राम - 8927

डॉ. रवजोत - 2725

-

भुलत्थ

सोम प्रकाश - 31922

डॉ. राज कुमार - 32428

खुशी राम - 9366

डॉ. रवजोत - 1143

-

मुकेरियां

सोम प्रकाश - 74913

डॉ. राज कुमार - 37207

खुशी राम - 7720

डॉ. रवजोत - 2563

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी