विवेकानंद जी के विचारों की क्रांति युवाओं में भर सकती है चेतना

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:11 AM (IST)
विवेकानंद जी के विचारों की क्रांति युवाओं में भर सकती है चेतना
विवेकानंद जी के विचारों की क्रांति युवाओं में भर सकती है चेतना

जेएनएन, होशियारपुर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने नाटक व कोरियोग्राफी से स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को संगत के सामने पेश किया। इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री सतप्रेमा भारती ने कहा कि हर साल स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर उनका दर्शन सिद्धांत, अलौकिक विचार और उनके आदर्श हैं। जिनका उन्होंने स्वयं पालन किया और भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी उन्हें स्थापित किया। उनके यह विचार और आदर्श युवाओं में नई शांति और ऊर्जा का संसार कर सकते हैं। किसी भी देश के युवा उसका भविष्य होते हैं। उन्ही के हाथों में देश की उन्नति की बागडोर होती है। आज के परिदृश्य में जहां चारों ओर भ्रष्टाचार, बुराई, अपराध का बोलबाला है, जो घुन बनकर देश को अंदर ही अंदर खाए जा रहे हैं। ऐसे में देश की युवा शांति को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराना अत्यंत आवश्यक है। विवेकानंद जी के विचारों में वह क्रांति है, जो सारे युवाओं को नई चेतना से भर दे। उनके दिलों को भेद दें। उनमें नई ऊर्जा का संचार कर दे। इस मौके पर विशेष रूप से एडवोकेट राकेश मरवाहा चयेरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, प्रो. पूजा विशिष्ट, सुरिदरपाल कौर सैनी उप प्रधान ओबीसी मोर्चा भाजपा, कमलजीत सेतिया, सुषमा सेतिया, भारत भूषण वर्मा, संदीप सैनी, हरीश शर्मा, राम यादव, मोहिदर शर्मा, राकेश गुप्ता, दलीप बिल्ला, प्रधान गोबिद गो धाम गोशाला आदि शामिल हुए। अंत में साध्वी ने कहा कि स्वामी जी, जोकि श्री रामकृष्ण परमहंस जी से निर्माणशाला में गढ़े गए थे। युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। हमें भी उनके जीवन का अनुसरण करके अपने व्यक्तित्व का निर्माण करना होगा, ताकि हम भी भविष्य में आने वाली नस्लों के लिए व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

chat bot
आपका साथी