दातारपुर अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अनाज मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने पर मजदूरों ने वीरवार देर शाम चक्का जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 05:55 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 05:55 AM (IST)
दातारपुर अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
दातारपुर अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, दातारपुर : अनाज मंडी में गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने पर मजदूरों ने वीरवार देर शाम चक्का जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन से चार ट्रकों में गेहूं की बोरियों की भराई न करने पर जमकर नारेबाजी की। मजदूर शंकर, ज्ञान सिंह, जुबेर, उत्तम सिंह, सुखी, निरोज, संजीत, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, संजीव, पंकज, सुनील ने बताया कि लिफ्टिंग न होने के कारण बेहद परेशान है। काम न होने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। मजदूरों ने पंजाब सरकार और संबंधित विभाग को चेतावनी दी कि यदि गेहूं की लिफ्टिंग दो दिन में न की गई तो यहां से अपने प्रदेशों के लिए चले जाएंगे।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। विधायक संगत सिंह गिलजियां के दिशा निर्देशों के अधीन हैप्पी बस्ती, लाली सैनपुर, लाली डुगरी, परविदर साबी शहबा•ापुर, मनी शहबाजपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस दफ्तर से रोष मार्च निकला व सरकारी अस्पताल चौक में पुतला जलाया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट दलजीत सिंह गिलजियां, जिला प्रधान यूथ कांग्रेस एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला, सदस्य जिला परिषद रविदरपाल सिंह गोरा, पूर्व प्रधान नगर कौंसिल हरिकिशन सैनी ने तेल की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी का जोरदार विरोध किया। इस मौके सोनू खुनखुन, सरपंच अश्वनी कुमार, प्रदीप जाजा, मंटू बैंचा, राजा दयाल, लब्बा जहूरा, साब कंधाला जट्टां मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी