दहेज के लिए परेशान करने पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

मेहटियाना पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरूकर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:00 PM (IST)
दहेज के लिए परेशान करने पर  पति और सास के खिलाफ केस दर्ज
दहेज के लिए परेशान करने पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : मेहटियाना पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरूकर दी है। डीएसपी की ओर से दहेज के मामले की सारी पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया गया। एसआइ जकरनसिंह को दिए बयान में महिला हरजिदर कौर ने बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी 2020 को गुरशरणजीत सिंह निवासी आल्मपुर थाना दसूहा के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के एक महीने तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था, मगर एक महीने बाद अचानक उसकी सास रणजीत कौर उसे मायके से और दहेज लेकर आने के लिए मजबूर करने लगी। पहले तो वह उक्त बातों को हल्के से ले रही थी, मगर धीरे धीरे सास लगातार दहेज के लिए तंग परेशान करने लगी। उसने अपने पति से कहा तो उसका पति भी सास का साथ देने लगा और उसके साथ मारपीट भी करने लगा। एक बार उसे घर से निकाल दिया तो वह अपने मायके चली आई तो कुछ दिन बाद पंचायत के माध्यम से राजीनामा करके ले गए, मगर कुछ दिन बाद फिर से मारपीट करने लगे तो वह अपने मायके चली आई। पुलिस ने हरजिदर कौर के बयान पर उसके पति गुरशरणजीत सिंह और उसकी माता रणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चाय की रेहड़ी पर बेच रहा था अवैध शराब, मामला दर्ज

इधर, सदर पुलिस ने शनिवार देर शाम होशियारपुर चंडीगढ़ रोड के पास गांव शेरगढ़ मुख्य सड़क पर चाय की रेहड़ी लगा कर अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में एक व्यक्ति को 12 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है। एएसआइ दलजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ थाना सदर से चंडीगढ़ बाईपास की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि विनोद कुमार उर्फ काका निवासी राम कलोनी कैंप चाय की रेहड़ी लगाता है, लेकिन वह अवैध शराब का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच छापेमारी की तो आरोपी से 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी