महान सपूत थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: दिनेश कुमार

जेएनएन, होशियारपुर: जिला भाजपा की तरफ से वीरवार को जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Feb 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2017 03:01 AM (IST)
महान सपूत थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: दिनेश कुमार
महान सपूत थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: दिनेश कुमार

जेएनएन, होशियारपुर: जिला भाजपा की तरफ से वीरवार को जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह के आयोजन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री दिनेश कुमार तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री मनजीत ¨सह राय उपस्थित हुए। प्रदेश महामंत्री मनजीत राय ने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश में भी दीनदयाल उपाध्याय जी की शताब्दी समारोह मना रही है। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार संगठन मंत्री पंजाब भाजपा ने कार्यकर्ताओं को आहवान किया कि दीन दयाल उपाध्याय जैसे महान शख्सियत शास्त्री व देश भगत के जीवन व कार्य से प्रेरणा लेकर हम सभी को पूरे देश के साथ-साथ गांव-गांव व घर-घर जाना होगा। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करते हुए बताया कि उपाध्याय जी की शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में हम सभी को समाज कल्याण व देश की उन्नति के लिए उपाध्याय का उपदेशों व उनके जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने बताया कि उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी समारोह नवंबर 2016 से शुरु होकर नवंबर 2017 तक मनाई जा रही है। इस अवसर पर जिला भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया व जिले की टीम के साथ दिनेश व मनजीत ¨सह को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा जिला होशियारपुर की तरफ से लगभग 200 कार्यकर्ता इस शताब्दी समारोह को गांव-गांव पहुंचाने के लिए पार्टी के लिए पूरा वर्ष कार्य करेंगे। इस अवसर पर सीएम के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने आए हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी जवाहर खुराना, राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य विजय अग्रवाल, नीति तलवाड़, संजीव तलवाड़, महामंत्री गोपी चंद कपूर, मेयर शिव सूद, ज्ञान बांसल, सर्वजीत कौर, सुषमा सेतिया, गौरव वालिया, कुलभूषण सेठी, मीनू सेठी, कुलवंत कौर, कमलजीत कौर, निपुण शर्मा, दीपक शारदा, एडवोकेट डीएस बागी, मनीष गुप्ता, विनय गुप्ता, गौरव शर्मा, एसएम सिद्धू, हनी सूद, विपन कुमार सिद्धू, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, नव¨जदर बेदी, अश्विनी ओहरी, डा. पंकज शर्मा, अश्विनी गैंद, मन¨जदर सियान, अंकुश वालिया, राज कुमार, विवेक सैनी गोल्डी, हरदीप सोहल, अजय चोपड़ा, ओंकार चाहलपुरी, परवीन कितना, हर¨जदर डाडिया, राकेश परसोवाल, हरदीप लौंगिया, कुलदीप कुमार शाम चौरासी, समर, अश्विनी छोटा, यशु जैन, आलोक कुमार तथा हर¨जदर ¨सह हरदोखानपुर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी