छात्रों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की गोलियां

सरकारी कॉलेज में प्रिसिपल डॉ. परमजीत सिंह और नोडल अफसर प्रो. रणजीत कुमार के सहयोग से 19 साल से कम उम्र के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोलियां खिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 05:32 PM (IST)
छात्रों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की गोलियां
छात्रों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की गोलियां

जेएनएन, होशियारपुर : सरकारी कॉलेज में प्रिसिपल डॉ. परमजीत सिंह और नोडल अफसर प्रो. रणजीत कुमार के सहयोग से 19 साल से कम उम्र के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोलियां खिलाई गई।

इस अवसर पर प्रिसिपल डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि पेट में कीड़े होने के कारण बच्चे कुपोषण और खून की कमी के शिकार हो जाते हैं। इस कारण उन्हें हमेशा ही थकावट महसूस होती रहती है। इससे संपूर्ण शरीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। इसलिए 19 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसका सेवन करना अति आवश्यक है, ताकि बच्चे तंदुरुस्त रहें। उन्होंने कहा कि हमें अपना रक्तचाप भी समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। इन गोलियों को 19 साल से कम उम्र के बच्चों को खिलाया गया, ताकि इस बीमारी को समाप्त किया जा सके। रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी