दहेज लोभी पति नामजद

मुकेरियां: थाना मुकेरियां पुलिस ने दहेज के मामले में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मुकेरियां

By Edited By: Publish:Mon, 27 Oct 2014 01:55 AM (IST) Updated:Mon, 27 Oct 2014 01:55 AM (IST)
दहेज लोभी पति नामजद

मुकेरियां: थाना मुकेरियां पुलिस ने दहेज के मामले में एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मुकेरियां पुलिस को लिखाई शिकायत में सरबजीत कौर पुत्री दीवान चंद निवासी घगवाल तलवाड़ा ने बताया है कि उसकी शादी 23 मार्च 2008 को सोहन सिंह पुत्र कर्म चंद निवासी हिम्मतपुर थाना मुकेरियां के साथ हुई थी। कुछ समय के बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा व उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके परिवार के पास आ गई। थाना मुकेरियां पुलिस ने आरोपी पति सोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी