रोटी बनाने से मना किया तो पति ने जड़ दिया चांटा, पत्‍नी ने कर ली खुदकुशी

बटाला में खाना बनाने की बात पर पति अौर पत्‍नी में झगड़ा हो गया। पत्‍नी ने तबीयत खराब होने के कारण राेटी बनाने से मना दिया तो पति ने उसे चांटा जड़ दिया। दुखी पत्‍नी ने जान दे दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 01:10 PM (IST)
रोटी बनाने से मना किया तो पति ने जड़ दिया चांटा, पत्‍नी ने कर ली खुदकुशी
रोटी बनाने से मना किया तो पति ने जड़ दिया चांटा, पत्‍नी ने कर ली खुदकुशी

जेएनएन, बटाला। पति और पत्‍नी का रिश्‍ता बेहद नाजुक होता है आैर दोनों के लिए एक-दूसरे की भावना का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। एक दूसरे के दिल को ठेस लगाने का प‍रिणाम कई बार बेहद घातक होता है। ऐसा ही एक वाक्‍या यहां हुआ। शहर के बीको कांप्लेक्स स्थित मद्रासी कॉलोनी में एक घर में प‍त्‍नी ने रात में रोटी बनाने से मना कर दिया तो पति ने उेस चांटा जड़ दिया। इससे आहत पत्‍नी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया

शहर के बीको कांप्लेक्स स्थित मद्रासी कॉलोनी निवासी पार्वती ने सिटी पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने अपनी बेटी ज्योति की शादी तीन महीने पहले अपने पड़ोस में रहते सूरज के साथ की थी। शादी के बाद उनका दामाद सूरज कई बार उनकी बेटी से झगड़ा कर चुका था। घर में क्‍लेश रहता था।

उसने बताया कि शुक्रवार रात को तबीयत ठीक न होने के चलते ज्योति ने रोटी बनाने से इन्कार कर दिया। उसने पति से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह अभी खाना बनाने की हालत में नहीं है। इस पर पति और पत्‍नी में कहासुनी हो गई। पति सूरज ने पत्‍नी से कहा कि बहाना बना रही है और वह कामचाेर है।

कहासुनी के दौरान गुस्‍से में सूरज ने पत्‍नी ज्‍योति को थप्‍पड़ जड़ दिया। पति के इस व्‍यवहार से ज्‍योति काफी दुखी हो गई। आहत ज्योति ने अगली सुबह शनिवार को घर में छत की बल्ली से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। इसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर ज्‍योति के मायके वाले भी पहुंचे।

थाना सिटी के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि ज्योति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले सौंप दिया गया है। इस संबंध में ज्योति के मायके वालों के बयान के आधार पर उसके पति सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी