फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.80 लाख रुपये

थाना घुमान पुलिस ने 1 लाख 80 हजार रुपये की लूट करने के आरोप में दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 04:32 PM (IST)
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.80 लाख रुपये
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.80 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, बटाला : थाना घुमान पुलिस ने 1 लाख 80 हजार रुपये की लूट करने के आरोप में दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ सुखराज सिंह ने बताया कि उन्हें दी शिकायत में मंगा सिंह वासी भूरा करीमपुरा ने बताया कि फाइनांस प्राइवेट कंपनी में किस्तें एकत्रित करने का काम करता है। शुक्रवार को वह किस्तों को एकत्रित करके पैसे जमा करवाने के लिए गांव चाचोके से अपने बाइक पर निकला। पैसे वाला बैग अपने बाइक की टंकी पर रख लिया। बैग में 1 लाख 80 हजार रुपये थे। जब वह गांव चाचोके से थोड़ा आगे आया तो पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरे आए जिन्होंने उसके मुंह पर रंग फेंक दिया। इससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया व गिर गया। उक्त लुटेरे पैसे वाला बैग लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ब्यान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी