विवाहित लड़की के माता-पिता पर ससुराल पक्ष वालों ने हमला कर किया घायल

ससुरालियों ने नवविवाहिता के माता-पिता व अन्य लोगों पर हमला करके घायल कर दिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 11:21 PM (IST)
विवाहित लड़की के माता-पिता पर ससुराल पक्ष वालों ने हमला कर किया घायल
विवाहित लड़की के माता-पिता पर ससुराल पक्ष वालों ने हमला कर किया घायल

संवाद सूत्र, दीनानगर

ससुरालियों ने नवविवाहिता के माता-पिता व अन्य लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। ससुरालियों ने लड़की के माता-पिता पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी देते हुए नवविवाहिता के पिता रुलदू निवासी उड़मुड़ टांडा जिला होशियारपुर ने बताया कि उनकी बेटी आशु की शादी पिछले करीब 8 वर्ष से गांव डीडा सासीया दीनानगर के गोबिद से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया की पिछले काफी समय से सुसराल पक्ष के लोग उनकी लड़की के साथ मारपीट कर रहे थे। जिनकी कई बार पुलिस को शिकायत भी की गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके सुसराल पक्ष वालें फिर उनकी लड़की को तंग कर रहे थे। आज हम डीडा सांसीया गांव के लोगों को साथ लेकर अपनी लड़की को मिलने जब उस के ससुराल पहुंचे, तो सुसराल पक्ष वालों ने उन हमला करके मारपीट कर उसे, उनकी पत्नी रज्जी, लड़की आशु को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल दीनानगर में भर्ती कराया गया।

बस स्टैंड पर खड़ी बस से महिला का शव बरामद

कलानौर:सोमवार को थाना कलानौर की पुलिस ने बस स्टैंड कलानौर में खड़ी बस में से एक अज्ञात महिला की गले सड़े हालत में शव बरामद किया है।

थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि आज बाद दोपहर बस स्टैंड कलानौर के ठेकेदार सुखविदर सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को सूचित किया था कि बस स्टैंड कलानौर में खस्ता हालत बस नंबर पीबी 10 में अज्ञात महिला का शव मिला है। जब पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के शव को कीड़े लगे थे और दुर्गेंध आ रही थी। महिला के शव को कब्जे में लेकर गुरदासपुर स्थित शवगृह में शनाख्त के लिए 72 घंटे रखा जाएगा। इसके बाद इसका अंतिम संस्कार किया जाएगा

बस स्टैंड के पास दुकानदारों ने बताया कि इस महिला को कुछ दिन पहले ही कलानौर के नेशनल हाइवे पर देखा गया था। महिला की आयु करीब 50 से 55 है। इस महिला ने चश्मा लगाया हुआ था और बाल भी कटे हुए थे।

chat bot
आपका साथी