नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू

डीसी मोहम्मद इशफाक ने नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए शहर में एक विशेष अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:03 PM (IST)
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू

संवाद सहयोगी, बटाला : डीसी मोहम्मद इशफाक ने नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए शहर में एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन के वालंटियर लोगों के घरों का दौरा करेंगे और उन्हें नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे।

एसडीएम कम कमिश्नर नगर निगम बलविदर सिंह ने जागरूकता अभियान चलाया और वालंटियरों को शहर में प्रचार करने के लिए भेजा। इस अवसर पर सचिव रेडक्रॉस राजीव कुमार, गवर्नमेंट ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुरा की प्रिसिपल बलविदर कौर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉय के प्रिसिपल अनिल कुमार भी उपस्थित थे। एसडीएम बलविदर सिंह ने कहा कि डीसी मोहम्मद इशफाक रेडक्रॉस सोसायटी गुरदासपुर के नेतृत्व में तीन वालंटियरों को तैनात किया है और एक ई-रिक्शा प्रदान किया है। इसके माध्यम से वे नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए बटाला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान 4-5 महीने तक चलेगा और नशे के खिलाफ लोगों का आंदोलन स्थापित किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि वालंटियर युवाओं को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक करेंगे, वहीं उन्हें युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ आवाज उठाएं और अगर कोई उनके आसपास नशा बेचता है, तो उन्हें पुलिस अधिकारियों को सूचित करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी