2020 का कैलेंडर जारी किया

पंजाब राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी दल की राज्य स्तरीय बैठक 66 केवी सब -स्टेशन बटाला में पंजाब प्रधान खेल सिंह सहायपुर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 12:32 AM (IST)
2020 का कैलेंडर जारी किया
2020 का कैलेंडर जारी किया

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी दल की राज्य स्तरीय बैठक 66 केवी सब -स्टेशन बटाला में पंजाब प्रधान खेल सिंह सहायपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रांतीय वित्त सचिव दलबीर सिंह उसाहन, बॉर्डर जॉन प्रधान अमरजीत सिंह अनमोल, सर्कल सचिव सुखविदर सिंह गिल, प्रांतीय सचिव मनजीत सिंह, दिलबाग सिंह बुट्टर, सुरजीत सिंह, फकीर चंद, अर्जुन सिंह, राजविदर सिंह तरपला के अलावा विभिन्न सर्कल के प्रधानों व सचिवों ने भाग लिया।

जत्थेबंदियों ने वर्ष 2020 का कैलेंडर जारी किया। पंजाब प्रधान रवेल सिंह सहायपुर, प्रांतीय सचिव मंजीत सिंह, दलबीर सिह व अमरजीत सिंह अनमोल ने कहा कि वर्ष 2019 कर्मचारियों के लिए बहुत ही संघर्ष पूर्ण हुआ संकट भरा रहा। पूरा वर्ष पंजाब का समूचा कर्मचारी सरकार विरुद्ध संघर्ष के मैदान में डटा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू न करना, 23 महीनों के डीए का बकाया ना देना , डीए कि चार अधूरी किस्त जारी ना करना ,बिजली कर्मचारियों के पे -बैंड में संशोधन ना करना ,23 वर्षों का अधूरा सर्कुलर जारी करना ,वर्क चार्ज व आरटीएम के अलावा बहुत से श्रेणियों की पदोन्नति ना करना ,नई भर्ती रिक्त पदों के अनुसार आदि संघर्ष के मुख्य मुद्दे रहे तथा इन मुद्दों को समाधान करवाने के लिए वर्ष 2020 में भी संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी