आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली यात्रा

नव विक्रमी संवत् 2076 तथ्ज्ञा आर्य समाज स्थापना दिवस की शहर वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Apr 2019 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:29 AM (IST)
आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली यात्रा
आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली यात्रा

संवाद सूत्र, बटाला : आर्य समाज की स्थापना दिवस पर आर्य समाज मंदिर ओहरी चौक व आर्य मॉडल स्कूल ओहरी गेट की ओर से चेयरमैन जतिदर शर्मा तथा अध्यक्ष प्रविदर चौधरी की अध्यक्षता में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह शोभा यात्रा ओहरी चौक ठठियारी मोहल्ला, नेहरू गेट, चक्करी बाजार, मोती बाजार से होते हुए आर्य मॉडल स्कूल ओहरी चौक में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में सेवानिवृत मास्टर कुलदीप महाजन, जेएन शर्मा, सोहन लाल प्रभाकर, शक्ति शर्मा, अशोक अग्रवाल, अरुण अग्रवाल,नरेश महाजन, विनय महाजन, बलविदर मेहता, रोकेश महाजन, स्कूल स्टाफ प्रि. रजनी बहल, प्रि.नीरू सैली शशि अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आर्य महिला स्कूल किला मंडी के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। विक्रमी संवत 2076 जोकि 6 अप्रैल को देश वासियों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आर्य समाज बटाला की ओर से इस संबंध में एक से लेकर छह अप्रैल तक आर्य मॉडल स्कूल में भजन गायन सहित विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सात बजे आर्य महिला क्लब स्कूल किलामंडी में 31 कुंडीए हवन का आयोजन होगा।

chat bot
आपका साथी