सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कौर से मिले एसएसपी, उनके कामों को सराहा

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी रछपाल सिंह और एसपी मुख्यालय गुरप्रीत सिंह गिल ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कौर नारू के निवास पर जाकर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 03:46 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 03:46 PM (IST)
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कौर से मिले एसएसपी, उनके कामों को सराहा
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कौर से मिले एसएसपी, उनके कामों को सराहा

संवाद सहयोगी, बटाला : सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसपी रछपाल सिंह और एसपी मुख्यालय गुरप्रीत सिंह गिल ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कौर नारू के निवास पर जाकर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। शहर की 94 वर्षीय प्रकाश कौर नारू 1971 से महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही हैं। बटाला में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थापना की। हालांकि 94 वर्ष की आयु के कारण उनका शरीर बहुत कमजोर हो गया है। फिर भी वे महिलाओं की भलाई और अधिकारों के लिए लड़ रही है।

एसएसपी रछपाल सिंह ने प्रकाश कौर नारू के घर का दौरा किया, जहां उन्होंने उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि वे माता प्रकाश कौर नारू को देखकर बहुत खुश हुए और उनके जीवन संघर्ष के बारे में जानकर नई ऊर्जा मिली। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में माता नारू पहुंची हैं, उस उम्र में बुजुर्गो को स्वयं सेवा की आवश्यकता होती है, लेकिन माता नारू का यह समर्पण है कि वह सेवा के उम्र में भी समाज की सेवा कर रही हैं।

एसएसपी रछपाल सिंह ने फूलों का एक गुलदस्ता, मिठाइयों का एक डिब्बा माता प्रकाश कौर को नारू को भेंट किया। एसएसपी ने कहा कि बटाला के लोगों को प्रकाश कौर नारू पर गर्व है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान दूसरों का मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी इंद्रजीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर जोगिदर सिंह अचली गेट और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी