सांसद सन्नी देयोल के पीए ने सुनीं समस्याएं

भाजपा की महिला विग की इंचार्ज कुलविन्द्र कौर के निवास पर सांसद सन्नी देयोल के पीए ने सुनीं समस्याएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 10:33 PM (IST)
सांसद सन्नी देयोल के पीए ने सुनीं समस्याएं
सांसद सन्नी देयोल के पीए ने सुनीं समस्याएं

संवाद सहयोगी, कादियां : भाजपा की महिला विग की इंचार्ज कुलविंद्र कौर के निवास पर सांसद सन्नी देयोल के पीए गुरप्रीत सिंह पलहेरी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर भाजपा के जिलाप्रधान बालकृष्ण मित्तल भी मौजूद रहे।

भाजपा के मंडल प्रधान द्वारा कादियां में रेलवे लाईन बनाए जाने की मांग की। जिस पर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह मामला सांसद सन्नी देयोल के ध्यान में है तथा वह रेल मंत्री के साथ बात करके इसे शीघ्र ही पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस बटाला में जो हादसा हुआ है वह मुआवजे तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरी प्रणाली को ठीक किया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो। उन्होंने कहा कि सन्नी देयोल एक बहुत ही रहम दिल व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। उन्होंने इस विस्फोट में घायल हुए एक युवक के प्राइवेट ऑप्रेशन के लिए डेढ़ लाख रूपये की सहायता की। इसी प्रकार विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप से विदेश में फंसी धारीवाल की महिला को देश में वापसी करवाई। उन्होंने कहा कि सन्नी देयोल धीरे-धीरे सारी प्रणाली को ठीक करेंगे तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं को पहल के अधार पर हल करवाएंगे।

भाजपा जिला प्रधान बालकृष्ण मित्तल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश को विकास बुलंदियों की ओर लेकर जा रही है तथा जनता द्वारा अथाह प्यार दिखाते हुए उन्हें देश का प्रधानमंत्री चुना है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में पंजाब में भाजपा का विशेष योगदान रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल प्रधान जोगिंद्रपाल भुट्टो, महिला विग प्रधान कुलविन्द्र कौर, युवा प्रधान गुरजीत कुमार, महासचिव अश्विनी वर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान गुलशन वर्मा,स्पोर्टस सैल के पंजाब के प्रधान गौरव राजपूत,अमित लूथरा, सचिव राजीव भाटिया,संजीव भाटिया, संदीप कुमार,शज्जु राम, मंगा भाटिया,आशु रमेश लड्डा, महिला विग की महासचिव जसबीर कौर, नीतू खोसला, अमरजीत सिह बुटटर, गुज्जर सिंह, बलविन्द्र सिंह ठक्कर संधु, राजकवर हरसीयां, हरचरण सिंह, मनसंगम जोत सराईयां तथा बलराज सिंह, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी