राम शरण कॉलोनी में इंटरलॉक से बनी गलियों-नालियों का उद्घाटन

विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने राम शरण कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में इंटरलॉक से बनी गलियों-नालियों का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:25 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 02:25 PM (IST)
राम शरण कॉलोनी में इंटरलॉक से बनी गलियों-नालियों का उद्घाटन
राम शरण कॉलोनी में इंटरलॉक से बनी गलियों-नालियों का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा ने राम शरण कॉलोनी वार्ड नंबर 11 में इंटरलॉक से बनी गलियों-नालियों का उद्घाटन किया। इस दौरान मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन बलजीत सिंह भी मौजूद थे। विधायक पाहड़ा ने कहा कि लगातार क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जितने भी विकास कार्य हुए है, वो कांग्रेस पार्टी के समय ही हुआ है। अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब का कोई विकास नहीं करवाया था। इस मौके पर सिटी प्रधान दर्शन महाजन, जेई जसबीर सिंह, मास्टर देव राज, हरजिदर सिंह, मनमोहन सरपंच, मा. गुरदीप सिंह, मनिदर सिंह, रवेल सिंह, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी