गोदाम से छह क्विंटल पॉलीथिन जब्त

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ शानिवार को प्रशासन की तरफ से मियां मोहल्ला में बड़ी कार्रवाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:11 PM (IST)
गोदाम से छह क्विंटल पॉलीथिन जब्त
गोदाम से छह क्विंटल पॉलीथिन जब्त

जागरण संवाददाता, बटाला : प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ शानिवार को प्रशासन की तरफ से मियां मोहल्ला में बड़ी कार्रवाई की गई। वहां पर स्थित गोदाम से छह क्विंटल पॉलीथिन बरामद किया गया। उसे जब्त करने के बाद प्रशासन ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर निगम, तहसील दफ्तर और थाना सिटी की पुलिस पार्टी ने मियां मोहल्ला में स्थित एक पॉलीथिन गोदाम में रेड की। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की तरफ से कार्रवाई जारी थी। नगर निगम के इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिला थी कि मियां मोहल्ला के पास एक गोदाम में प्रतिबंधित पॉलीथिन पड़ा है। नगर निगम के ईओ भूपिदर सिंह, तहसीलदार बलजिदर सिंह, थाना सिटी एसएचओ सुखविदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। गोदाम के बाहर ताले जड़े थे। गोदाम मालिक की पहचान विक्रम सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने गोदाम मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पहले गोदाम मालिक ऐसे अपने गोदाम होने से इंकार कर रहा था। लेकिन सख्ती से पूछताछ बाद उसने उगल लिया कि यह उसका गोदाम है। छह क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पंजाब सरकार ने एक अक्टूबर को एक सर्कुलर जारी कर प्लास्टिक पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कई दुकानदार इसका इस्तेमाल छिपकर कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी